Bhagalpur Live - भागलपुर की ताज़ा खबरें, समाचार और अपडेट

Bhagalpur Live आपको भागलपुर और बिहार की सबसे ताज़ा खबरें प्रदान करता है। स्थानीय समाचार, राजनीति, खेल, शिक्षा और मनोरंजन की जानकारी के लिए भागलपुर का सबसे विश्वसनीय समाचार पोर्टल।

administration

होम

6 खबरें

भागलपुर में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा, 30 नवंबर तक पुराने परिसंपत्तियों के कायाकल्प का लक्ष्य

भागलपुर में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा, 30 नवंबर तक पुराने परिसंपत्तियों के कायाकल्प का लक्ष्य

भागलपुर में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पूर्व से मौजूद परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य 30 नवंबर 2026 तक तथा नई आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के निर्माण का कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। जिलाधिकारी ने विभागों और प्रखंडों से विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

बाढ़ का पानी घटते ही स्वास्थ्य विभाग ने तेज की निरोधात्मक कार्रवाई, प्रभावित क्षेत्रों में चला विशेष अभियान

बाढ़ का पानी घटते ही स्वास्थ्य विभाग ने तेज की निरोधात्मक कार्रवाई, प्रभावित क्षेत्रों में चला विशेष अभियान

भागलपुर में बाढ़ का पानी घटने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है। सबौर, पीरपैंती, गोपालपुर और कहलगांव समेत प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, Halogen (NaDCC) टैबलेट का वितरण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दुर्गम इलाकों में Mobile Medical Teams के माध्यम से स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है।

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपलब्धता पर जोर

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपलब्धता पर जोर

भागलपुर में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता की समीक्षा की गई। बैठक में BHAVYA Scan & Share, मरीजों के Vitals की जांच, NCD एवं एनीमिया स्क्रीनिंग, TB जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और ASHA चयन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कम उपलब्धता वाले क्षेत्रों में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में 82 आवेदनों पर सुनवाई, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में 82 आवेदनों पर सुनवाई, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भागलपुर में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, कृषि, पुलिस, बैंकिंग, शिक्षा और नल-जल योजना से जुड़े मामले शामिल थे। संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का उप विकास आयुक्त ने लिया जायजा, दो अतिरिक्त दवा वितरण केंद्र शुरू करने की जरूरत

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का उप विकास आयुक्त ने लिया जायजा, दो अतिरिक्त दवा वितरण केंद्र शुरू करने की जरूरत

सदर अस्पताल भागलपुर में उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। मरीजों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त दवा वितरण केंद्र शुरू करने की आवश्यकता जताई गई। जुलाई की तुलना में अगस्त 2026 में रेफरल में 72% कमी की जानकारी दी गई।

खेल सुविधाओं के विकास को लेकर जिलाधिकारी ने सैंडिस कंपाउंड का किया निरीक्षण
YouTube