
फाइनल सूची जारी हुए एक सप्ताह बीता, अब तक आवंटन पत्र का इंतजार; ई-शिक्षाकोष पर टकटकी लगाए शिक्षक
अंतिम स्थानांतरण सूची जारी हुए करीब एक सप्ताह बीतने के बावजूद कई शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पर आवंटन पत्र का इंतजार है। शिक्षकों का कहना है कि पोर्टल पर आवंटन पत्र का कॉलम दिखाई दे रहा है, लेकिन पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षक नई पोस्टिंग वाले विद्यालयों में योगदान के लिए विभाग से जल्द आवंटन पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं।




