
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल, भागलपुर में शुरू हुआ ‘बोट एम्बुलेंस’
भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर पहुंच देने के लिए बोट एम्बुलेंस का संचालन शुरू किया गया है। सड़क संपर्क बाधित इलाकों में यह सुविधा गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों, बुजुर्गों, बच्चों और अन्य जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेगी। जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को उच्चतर स्वास्थ्य संस्थान में रेफर किया जाएगा।













