
बिहार विधान परिषद चुनाव: 26 मतदान केंद्रों पर आज मतदान, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए भागलपुर में आज 26 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
