
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सैंडिस कंपाउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। डीएम अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने परेड, मार्च-पास्ट, सुरक्षा, यातायात और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
