बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बदले

बिहार सरकार ने चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। सी. के. अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार और कार्यमुक्ति से जुड़े आदेश जारी किए गए हैं।
बिहार | B Live डेस्क
बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, शिक्षा, कृषि, गृह और राजस्व विभागों से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अधिसूचना के मुताबिक, सी. के. अनिल (IAS, 1991 बैच) को अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
वहीं, अरविंद कुमार चौधरी (IAS, 1995 बैच) अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के साथ-साथ बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद/बीपीएआरडी से संबंधित अपने मौजूदा दायित्वों के अतिरिक्त कृषि उत्पादन आयुक्त का भी प्रभार संभालेंगे।
पंकज कुमार (IAS, 1997 बैच) गृह विभाग के प्रधान सचिव के पद पर बने रहेंगे। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव और जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
इसके अलावा, अमित कुमार पांडेय (IAS, 2014 बैच) अगले आदेश तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव के साथ कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
सरकार के इस फैसले से राज्य के प्रमुख प्रशासनिक विभागों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण हुआ है।
