
बिहार में जल्द शुरू हो सकती है BGHS, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
बिहार सरकार "बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना (BGHS)" लागू करने की तैयारी में है। योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की प्रारंभिक निधि का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
