
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA 60% से बढ़कर 63%
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके बाद DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। नई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी, जिससे लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
