डीएवी पब्लिक स्कूल बरारी में स्काउट-गाइड शिविर का दीक्षांत सह समापन समारोह संपन्न

भागलपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल बरारी में आयोजित स्काउट-गाइड शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को दीक्षित किया गया तथा सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
भागलपुर | BLive Desk
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 18.05.2026 से 22.05.2026 तक डीएवी पब्लिक स्कूल बरारी, भागलपुर में संचालित प्रथम/द्वितीय/तृतीय सोपान स्काउट-गाइड शिविर का दीक्षांत सह समापन समारोह शुक्रवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रश्मि कुमारी, प्रमुख, पीरपैंती प्रखंड, भागलपुर ने की।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि कुमारी, सहायक सचिव श्री अमरनाथ सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट भागलपुर श्री विपिन कुमार सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल भागलपुर के स्काउट शिक्षक श्री आशीष कुमार दास, जिला प्रशिक्षक श्री मुकेश कुमार आजाद एवं जिला प्रशिक्षिका गाइड सुश्री अनु प्रिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इसके बाद नए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्कार्फ, वॉगल एवं सदस्यता बैज प्रदान कर दीक्षित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने स्वागत गीत, पेंटिंग, स्लोगन, हैंडीक्राफ्ट, एकल प्लास्टिक उपयोग नहीं करने का संदेश, सुमांक हैंड वॉश एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक श्री प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि कुमारी ने अपने संबोधन में जिला संस्था को हर संभव सहयोग देने की बात कही तथा प्रतिभागियों को जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्राचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस आशय की जानकारी डीएवी पब्लिक स्कूल भागलपुर के स्काउट शिक्षक श्री आशीष कुमार दास ने दी।
