उच्च विद्यालय तिलकपुर में प्रवेश सह प्रथम सोपान शिविर का दीक्षांत एवं समापन समारोह आयोजित

उच्च विद्यालय तिलकपुर, सुल्तानगंज में भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा आयोजित प्रवेश सह प्रथम सोपान शिविर का दीक्षांत एवं समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्कार्फ, वोगल एवं सदस्यता बैज पहनाकर विधिवत दीक्षित किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन, स्काउट एवं गाइड पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बच्चों को अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।
भागलपुर | BLive डेस्क
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 27 मई 2026 को उच्च विद्यालय तिलकपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर में 22 मई 2026 से 26 मई 2026 तक संचालित प्रवेश सह प्रथम सोपान शिविर के प्रतिभागियों हेतु दीक्षांत सह समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सह विद्यालय के दानदाता सदस्य श्री बाल गोविंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संजीव कुमार, भारत स्काउट और गाइड भागलपुर के जिला सचिव श्री प्रवीण कुमार झा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री विपिन कुमार सिंह, सहायक जिला सचिव श्री अमरनाथ सिंह, खेल शिक्षक श्री चंद्रभूषण कुमार, शिक्षक श्री राज भारती, श्री राजकिशोर झा, श्री मणिभूषण, Md. अबुल कलाम, Md. सरफराज आलम, श्री कुणाल कुमार, श्री ओम प्रकाश, श्री अभिषेक कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष श्री कन्हैया लाल शर्मा, शिक्षिका श्रीमती आरती कुमारी, श्रीमती रीना कुमारी, श्रीमती रानी कुमारी, श्रीमती खुशबू कुमारी, श्रीमती सबनम कुमारी, बेनजीर इस्लाम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसके अलावा शिविर के प्रशिक्षक मिस्टर आकृष राज, छोटू कुमार, रेंजर सिमरन एवं निशा कुमारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत नीले झंडे के तले स्काउट एवं गाइड प्रतिज्ञा दोहराकर की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभागियों को स्कार्फ, वोगल एवं सदस्यता बैज पहनाकर विधिवत दीक्षित किया गया।
