राजकीय परेड पूर्वाभ्यास के बाद समाहरणालय से निकली तिरंगा रैली, 200 स्काउट-गाइड ने लगाए भारत माता के जयकारे

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजकीय परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। जवानों एवं विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन और देशभक्ति के साथ परेड का अभ्यास किया। आयोजन के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की झलक देखने को मिली।
भागलपुर | BLive डेस्क
भागलपुर में 12 अगस्त 2026 को राजकीय परेड के पूर्वाभ्यास के बाद जिला प्रशासन के आदेशानुसार समाहरणालय परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर पुलिस लाइन, तिलकामांझी चौक होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला।
200 स्काउट-गाइड ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश
तिरंगा रैली में करीब 200 स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर शामिल हुए। ड्रम की धुन पर हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने पूरे रैली मार्ग में ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए।
कई विद्यालयों के स्काउट-गाइड हुए शामिल
रैली में क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर, झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर, सरयू देवी मोहनलाल बालिका इंटर स्कूल मीरजानहाट, मारवाड़ी इंटर स्कूल भागलपुर, दुर्गाचरण उच्च विद्यालय भागलपुर और सेंट जोसेफ स्कूल भागलपुर के स्काउट एवं गाइड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अधिकारियों और स्काउट-गाइड पदाधिकारियों की रही सहभागिता
रैली के सफल आयोजन में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चंदन कुमार, डीपीओ साहेब, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की श्रीमती उमा, श्री मुकेश, श्री राहुल एवं श्री शैलेश सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका रही।
वहीं भारत स्काउट और गाइड, भागलपुर के जिला सचिव श्री प्रवीण कुमार झा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री बिपिन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्री नीरज कुमार राय, झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय की गाइडर श्रीमती प्रेरणा भारती, मारवाड़ी पाठशाला के स्काउट मास्टर आशिक अनुपम, जिला प्रशिक्षक गाइड सुश्री अनु प्रिया, रोवर उदय भारती, रेंजर सिमरन, रौशन खातून और खुशी तथा स्काउट ऋषि राज, अश्वनी एवं प्रशांत समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
रैली के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।
इस संबंध में जानकारी जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, भागलपुर श्री विपिन कुमार सिंह ने दी।
