योग, कौशल और पर्यावरण का संगम : भागलपुर में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम

लायंस क्लब भागलपुर एवं भारत स्काउट और गाइड, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्काउट गाइड भवन में स्किल अवेयरनेस एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग, आसन, प्राणायाम, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।
भागलपुर | BLive डेस्क
लायंस क्लब भागलपुर एवं भारत स्काउट और गाइड, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्काउट गाइड भवन, भागलपुर में स्किल अवेयरनेस एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब भागलपुर के अध्यक्ष श्री रंजीत कुमार सिंह ने की। इस दौरान योग, आसन और प्राणायाम की जानकारी देने के साथ-साथ प्रतिभागियों को अपने अंदर के कौशल को पहचानने और उसे निखारकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट और गाइड, भागलपुर के कोषाध्यक्ष श्री नीरज कुमार राय, लायन श्री पंकज टंडन, जिला प्रशिक्षण गाइड सुश्री अनु प्रिया, रोवर उदय भारती, वीर कुमार यादव, रेंजर सिमरन, रौशन खेतान और खुशी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साधु पूर्ण वरुण उच्च विद्यालय, सरयू देवी मोहनलाल बालिका इंटर स्कूल मिर्जनहाट, झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर, क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर और मारवाड़ी इंटर स्कूल भागलपुर के स्काउट-गाइडों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्काउट-गाइडों और छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कौशल विकास, योग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
