डीएलएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बदलूगंज में भारत स्काउट और गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण का शुभारंभ

डीएलएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बदलूगंज में भारत स्काउट और गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। करीब 60 बच्चों को स्काउट नियम-प्रतिज्ञा, परेड, शारीरिक व्यायाम, प्राथमिक चिकित्सा, रस्सी की गांठें और झंडा फहराने सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
भागलपुर । BLive डेस्क
डीएलएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बदलूगंज में भारत स्काउट और गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कैंप का शुभारंभ डीएलएस शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिन्हा, विद्यालय के उप प्राचार्य प्रहलाद कुमार, नोडल पदाधिकारी रवि कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश कुमार, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश कुमार, शिक्षक नीतीश कुमार एवं स्काउट मास्टर दिगम्बर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 60 बच्चों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को स्काउट के नियम एवं प्रतिज्ञा, परेड, शारीरिक व्यायाम, प्राथमिक चिकित्सा, रस्सी से विभिन्न प्रकार की गांठ बांधने, झंडा बांधने एवं फहराने के तरीके तथा रंग-बिरंगी तालियों सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
डीएलएस शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण बच्चों के भीतर छिपी नई-नई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से जागरूक और नैतिक रूप से ऊंचा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उद्घाटन समारोह के दौरान गाइड टीम की लीडर वैभवी, चेष्टा, साक्षी, पीहू और अदिति ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन, सेवा भावना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
