शिक्षक दिवस पर भारत स्काउट एंड गाइड, भागलपुर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड, भागलपुर द्वारा स्काउट गाइड भवन में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय की गाइड्स ने गीत, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान शिक्षकों एवं पदाधिकारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
भागलपुर | BLive डेस्क
भारत स्काउट एंड गाइड, भागलपुर जिला संस्था की ओर से स्काउट गाइड भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य जिला आयुक्त मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव प्रवीण कुमार झा, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) विपिन कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) आकांक्षा प्रिया, जिला आयुक्त अभिषेक कुमार, जिला प्रशिक्षिका (गाइड) अनुप्रिया सहित रोवर एवं रेंजर प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर की गाइड्स ने गीत, संगीत और नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। इस दौरान भारत स्काउट एंड गाइड, भागलपुर के रोवर, रेंजर्स, स्काउट और गाइड्स ने उपस्थित सम्मानित पदाधिकारियों एवं शिक्षक समुदाय को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोवर-रेंजर्स के साथ-साथ क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय की गाइड्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
इस आशय की जानकारी जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), भारत स्काउट एंड गाइड, भागलपुर विपिन कुमार सिंह ने दी।
