बाल भारती विद्यालय में प्रथम सोपान प्रशिक्षित स्काउट्स-गाइड्स को मिला प्रमाण पत्र

बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड, नौगछिया में प्रथम सोपान प्रशिक्षित स्काउट्स एवं गाइड्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रशासक डी.पी. सिंह और प्राचार्य नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला प्रशिक्षक मुकेश कुमार आजाद को विद्यालय की ओर से भागलपुरी शॉल से सम्मानित किया गया।
नौगछिया/BLive डेस्क:
बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड, नौगछिया में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को प्रथम सोपान प्रशिक्षित स्काउट्स एवं गाइड्स को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय प्रशासक डी.पी. सिंह एवं विद्यालय प्राचार्य नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षित स्काउट्स-गाइड्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम की शुरुआत में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, भागलपुर के जिला प्रशिक्षक मुकेश कुमार आजाद ने विद्यालय प्रशासक डी.पी. सिंह एवं प्राचार्य नवनीत सिंह को संस्था की ओर से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
वहीं, विद्यालय की ओर से जिला प्रशिक्षक मुकेश कुमार आजाद को भागलपुरी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रथम सोपान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्काउट्स-गाइड्स मौजूद रहे।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट, भागलपुर विपिन कुमार सिंह ने दी।
