विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड ने आयोजित किया सेवा कार्यक्रम

विश्वकर्मा पूजा पर भारत स्काउट एंड गाइड का सेवा कार्यक्रम भागलपुर के कोचिंग डिपो रेलवे परिसर में भारत स्काउट एंड गाइड, भागलपुर की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट अजय सिंह को स्कार्फ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोवर, स्काउट, रेंजर और गाइड सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
भागलपुर | B Live डेस्क
बाबा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्री श्री विश्वकर्मा पूजा समिति, कोचिंग डिपो रेलवे भागलपुर, पूर्वी रेलवे परिसर में भारत स्काउट एंड गाइड, भागलपुर की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त स्काउट विपिन कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वी रेलवे, मालदा मंडल के सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट अजय सिंह के सम्मान के साथ हुई। जिला संगठन आयुक्त स्काउट विपिन कुमार सिंह ने उन्हें स्कार्फ एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में रोवर उदय भारती, सागर कुमार यादव एवं मुन्ना कुमार, स्काउट आर्यन साहा एवं प्रशांत कुमार, रेंजर सिमरन एवं रौशन खातून तथा गाइड रूबी, सोनी, राधिका, खुशी, श्रेया, संजना, सुरभि, सुप्रिया एवं कुमकुम भारती ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने सेवा भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने सामाजिक सेवा और सामुदायिक सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।
इस संबंध में जानकारी जिला सचिव प्रवीण कुमार झा ने दी।
