भागलपुर में स्थानांतरित शिक्षकों के पदस्थापन आदेश ई-शिक्षाकोष पर अपलोड

भागलपुर जिले में स्थानांतरित शिक्षकों के पदस्थापन आदेश ई-शिक्षाकोष पर अपलोड कर दिए गए हैं। शिक्षक पोर्टल पर अपने नए विद्यालय और पदस्थापन से संबंधित जानकारी देख सकते हैं। आदेश के अनुसार 08 अक्टूबर 2026 तक नए विद्यालय में योगदान देना है।
भागलपुर | B Live डेस्क
भागलपुर जिले में स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत स्थानांतरित किए गए शिक्षकों के पदस्थापन आदेश ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। आदेश अपलोड होने के बाद नए विद्यालय में योगदान को लेकर शिक्षकों का इंतजार खत्म हो गया है।
ई-शिक्षाकोष पर अपलोड आदेश में संबंधित शिक्षकों के नए पदस्थापन विद्यालय, प्रखंड एवं अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षक पोर्टल पर लॉगिन कर अपने पदस्थापन आदेश की जानकारी देख सकते हैं।
जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित शिक्षकों को अपने नव पदस्थापित विद्यालय में 08 अक्टूबर 2026 तक योगदान देना सुनिश्चित करना होगा।
पदस्थापन आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, भागलपुर की ओर से जारी किया गया है और डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है।
स्थानांतरण आदेश के बाद अब शिक्षकों के लिए नए विद्यालय में योगदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
