बरारी और महादेवपुर घाट पर प्रशासन अलर्ट, यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद भागलपुर जिला प्रशासन ने भागलपुर-नवगछिया जलमार्ग पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ा दी हैं। बरारी और महादेवपुर घाट पर पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, 24×7 एम्बुलेंस और पुलिस निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।
Bhagalpur | BLive Desk
विक्रमशिला सेतु मार्ग बंद होने के बाद भागलपुर जिला प्रशासन ने भागलपुर-नवगछिया वैकल्पिक जलमार्ग को लेकर यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। बरारी घाट और महादेवपुर घाट पर पेयजल, शौचालय, नियंत्रण कक्ष और पहुंच पथ का समतलीकरण कराया गया है, ताकि यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो।
जिला प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। बड़े स्टीमर पुलिस निगरानी में संचालित किए जा रहे हैं और निजी नावों के किराये पर भी नजर रखी जा रही है। अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है।
आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर 24×7 एम्बुलेंस और चिकित्सा शिविर की व्यवस्था भी की गई है। दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी लगातार घाटों पर तैनात हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।
