भागलपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्काउट-गाइड कार्यक्रम, बच्चों को स्वास्थ्य टिप्स के साथ किया गया सम्मानित
07 अप्रैल 2026 को भागलपुर स्काउट-गाइड भवन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और बिहार दिवस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई अधिकारी, डॉक्टर और संस्थानों की भागीदारी रही।
भागलपुर | BLive Desk
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्काउट-गाइड भवन, भागलपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत स्काउट और गाइड भागलपुर के मुख्य जिला आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर सहायक सचिव श्री अमरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष श्री नीरज कुमार राय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री विपिन कुमार सिंह, सावित्री आंतरिक सेवा के अध्यक्ष डॉ. योगेश कौशल, होम्योपैथिक चिकित्सक श्री वकील प्रसाद सिंह, एसबीएल होम्योपैथिक कंपनी के वितरक श्री रौशन कुमार एवं मोहम्मद अजमत अली उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पेंटिंग, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को शील्ड एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सावित्री आंतरिक सेवा के अध्यक्ष डॉ. योगेश कौशल एवं सचिव मुकेश कुमार आजाद द्वारा भी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में एसबीएल होम्योपैथिक कंपनी की ओर से सभी अतिथियों, पदाधिकारियों तथा स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर को आवश्यक होम्योपैथिक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।
इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री विपिन कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। #Bhagalpur #WorldHealthDay #ScoutGuide #HealthAwareness #BLive #BiharNews #LocalNews #Education #ScoutsAndGuides #BhagalpurLive
