विक्रमशिला सेतु पर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
By Prashant Mishra

भागलपुर प्रशासन ने विक्रमशिला सेतु पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। घाटों, जलमार्ग, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
Bhagalpur | BLive Desk
विक्रमशिला सेतु पर बढ़ते दबाव और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भागलपुर-नवगछिया के बीच वैकल्पिक मार्गों, घाटों और जलमार्ग व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के प्रमुख निर्णय:
- बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त और सुगम बनाने का निर्देश
- घाटों पर साफ-सफाई, अतिरिक्त टेंट और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश
- जलमार्ग पर SDRF, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की लगातार तैनाती
- भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और आपदा मित्रों की तैनाती
- विक्रमशिला सेतु पर अस्थायी स्कैफोल्डिंग ब्रिज जल्द तैयार करने की तैयारी
- कहलगांव-तीनटंगा गोपालपुर जलमार्ग से ट्रक एवं छोटी गाड़ियों के परिचालन की योजना
- भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट और बाधाओं को दो दिनों में हटाने का निर्देश
प्रशासन ने सुबह-शाम बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है।
