विधायक शुभानंद मुकेश ने किया कहलगांव अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

स्थानीय विधायक शुभानंद मुकेश ने कहलगांव अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और दवा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों और परिजनों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही ANM ट्रेनिंग स्कूल एवं हॉस्टल का निरीक्षण कर छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
कहलगांव | BLive Desk
स्थानीय विधायक शुभानंद मुकेश ने कहलगांव अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की तथा दवा, इलाज और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया।
इसके साथ ही विधायक शुभानंद मुकेश ने ANM ट्रेनिंग स्कूल एवं हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। छात्राओं से पढ़ाई, आवास और अन्य समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान दवा स्टोर की जांच कर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति एवं समय पर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विधायक ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, बेहतर प्रबंधन और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था मजबूत करने को कहा, ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
