सुल्तानगंज में स्काउट-गाइड ने संभाली सेवा की जिम्मेदारी, 100 छात्र-छात्राओं ने किया सहयोग

श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज में 100 स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं ने श्रद्धालुओं की सेवा की। पेयजल-शरबत वितरण, प्राथमिक सहायता और ट्रैफिक कंट्रोल में सहयोग देकर टीम ने सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।
सुल्तानगंज | BLive डेस्क
श्रावणी मेला के अवसर पर सुल्तानगंज में स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता के लिए विशेष अभियान चलाया। 23 अगस्त 2026, रविवार एवं 24 अगस्त 2026, श्रावण की अंतिम सोमवारी को आयोजित इस अभियान में करीब 100 स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षक आक्रिस राज के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धालुओं के बीच पेयजल एवं शरबत सेवा, प्राथमिक सहायता और ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहयोग किया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी स्काउट-गाइड की टीम ने भूमिका निभाई।
इस सेवा अभियान में कृष्णा नंद सूरज मल इंटर स्तरीय विद्यालय, सुल्तानगंज, एन.जी.ए. उच्च विद्यालय, दुधैला बैकुंठपुर एवं जेनिथ इंग्लिश एकेडमी, सुल्तानगंज के स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अभियान के दौरान श्रद्धालुओं ने स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों की सेवा भावना की सराहना की और उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम की जानकारी जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), भागलपुर श्री विपिन कुमार सिंह ने दी।
#Sultanganj #ShravaniMela #ScoutGuide #Bhagalpur #BiharNews #Sawan #BLive #BhagalpurLive
