बिहार में प्रयोगशाला सहायक की बड़ी भर्ती, 1000+ पदों पर आवेदन 6 अप्रैल से
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने प्रयोगशाला सहायक के 1000+ पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से 6 मई 2026 तक चलेगी। 12 अलग-अलग तकनीकी ट्रेड में पद भरे जाएंगे।
Patna | BLive Desk
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने प्रयोगशाला सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत यह भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के तहत अभ्यर्थी 6 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12 अलग-अलग पदों पर भर्ती
जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 12 विभिन्न ट्रेड/विषयों में प्रयोगशाला सहायक के पद भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 166 पद
- सिविल/रूरल इंजीनियरिंग – 166 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 166 पद
- कंप्यूटर साइंस/आईटी – 252 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन – 146 पद
- टेक्सटाइल इंजीनियरिंग – 20 पद
- ऑटोमोबाइल/डीजल मैकेनिक – 4 पद
इसके अलावा केमिकल, प्रिंटिंग, सिरेमिक, विज्ञान और एग्रीकल्चर एंड मशीनरी जैसे क्षेत्रों में भी पद निर्धारित किए गए हैं।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
👉 www.btsc.bihar.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका
यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। बड़ी संख्या में पद होने के कारण चयन की संभावना भी अधिक है।
👉 ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।#BTSC #BTSCRecruitment #BiharJobs #GovtJobs #SarkariNaukri #LabAssistant #BiharNews #JobAlert #Recruitment2026 #LatestJobs #TechnicalJobs #BiharGovt #BLiveNews #Bhagalpur #ExamUpdate #ApplyNow #CareerOpportunity #IndiaJobs #EducationNews #JobsInBihar
