भागलपुर में बैडमिंटन के उभरते सितारों का चयन, 14 खिलाड़ियों ने मारी बाजी

सैंडिस कंपाउंड के इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का चयन एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के लिए किया गया।
भागलपुर | B Live डेस्क
सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र एवं स्मॉल सेंटर बैडमिंटन के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में अली हुसैन अली, पीयूष कुमार, हर्ष राज और इमाम हसन का चयन क्रमशः दरभंगा, औरंगाबाद, मधेपुरा और अररिया एकलव्य केंद्रों के लिए हुआ। शिव नारायण को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया।
अंडर-17 वर्ग में देवराज, यथार्थ सहाय, अक्षय कुमार और आर्यन राज का चयन मधेपुरा, औरंगाबाद, औरंगाबाद और मधेपुरा केंद्रों के लिए किया गया। शिवम कुमार अतिरिक्त खिलाड़ी रहे।
अंडर-19 वर्ग में मोहम्मद आसिफ अली और कृष्ण का चयन दरभंगा, जबकि मनीष कुमार और रोहित कुमार का चयन मधेपुरा केंद्र के लिए हुआ। अंकुर भारती को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया।
चयन प्रक्रिया में तकनीकी पदाधिकारी एवं चयनकर्ता के रूप में मिथिलेश कुमार और रामकुमार सिंह मौजूद रहे। जिला खेल पदाधिकारी मो. शमीम अंसारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेहतर प्रशिक्षण के जरिए खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगे।
