गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 19 रेस्क्यू; 2 अब भी लापता

भागलपुर के राघोपुर क्षेत्र में बाढ़ एवं कटावरोधी कार्य के दौरान मजदूरों को लेकर जा रही नाव तेज जलधारा की चपेट में आकर पलट गई। नाव पर सवार 21 मजदूरों में से 19 को SDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि बादल मंडल और सिकंदर मंडल अब भी लापता बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।
भागलपुर | BLive डेस्क
भागलपुर में गंगा नदी में बुधवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। राघोपुर क्षेत्र में बाढ़ एवं कटावरोधी कार्य में लगे मजदूरों को लेकर जा रही नाव तेज जलधारा की चपेट में आकर पलट गई।
जानकारी के अनुसार नाव पर 21 मजदूर सवार थे। हादसे के बाद SDRF की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और 19 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं 2 मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
🔴 दो मजदूरों की तलाश जारी
लापता मजदूरों की पहचान बादल मंडल और सिकंदर मंडल के रूप में बताई गई है। दोनों की तलाश में SDRF की टीम द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
🌊 फ्लड फाइटिंग कार्य के दौरान हादसा
बताया जा रहा है कि राघोपुर इलाके में तटबंध एवं कटावरोधी कार्य चल रहा था। इसी कार्य के लिए मजदूर नाव से नदी क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान तेज जलधारा के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF और प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई। बचाव अभियान में 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो लापता मजदूरों की तलाश जारी है।
जिला प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संबंधित अधिकारियों एवं बचाव दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
BLive | Bhagalpur Live
भागलपुर और बिहार की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार नजर।
#Bhagalpur #BhagalpurNews #Ganga #BoatAccident #Naugachia #SDRF #BiharNews #Flood #Raghopur #BLive
