श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज, सुल्तानगंज में डीएम ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सुल्तानगंज में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ड्रोन शो, जर्मन हैंगर, टेंट सिटी, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए।
Bhagalpur | BLive डेस्क
श्रावणी मेला 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर भागलपुर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सुल्तानगंज में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में ड्रोन शो, जर्मन हैंगर, टेंट सिटी, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा बैठक के बाद जिला पदाधिकारी एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव ने धांधी बेलारी सहित प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रोन शो, जर्मन हैंगर और टेंट सिटी के लिए संभावित स्थानों का चयन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला बिहार और देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार अनुभव उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहा है।
Tags:
#ShravaniMela2026 #Sultanganj #Bhagalpur #DMBhagalpur #BiharTourism #KanwarYatra #BhagalpurNews #BLive
