बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026-28: पहली चयन सूची जारी

बिहार बोर्ड ने इंटर एडमिशन 2026-28 के लिए पहली चयन सूची जारी कर दी है। छात्र 5 से 12 मई तक नामांकन करा सकते हैं। चयन 10वीं के अंक और विकल्प के आधार पर हुआ है। समय पर एडमिशन नहीं लेने पर सीट रद्द हो जाएगी।
🟥 Bhagalpur | BLive Desk
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए इंटर (11वीं) नामांकन हेतु प्रथम चयन सूची (First Selection List) जारी कर दी है। यह सूची OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल पर प्रकाशित की गई है।
छात्रों का चयन 10वीं के प्राप्तांक, आरक्षण श्रेणी और भरे गए विकल्प (Choices) के आधार पर किया गया है।
प्रथम चयन सूची में शामिल छात्रों को 05 मई 2026 से 12 मई 2026 तक अपने आवंटित स्कूल/कॉलेज में जाकर नामांकन कराना होगा। इसके लिए OFSS पोर्टल से Intimation Letter डाउनलोड करना अनिवार्य है।
समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक नामांकन नहीं कराने पर छात्र का चयन रद्द कर दिया जाएगा।
जिन छात्रों का नाम पहली सूची में नहीं आया है, वे कट-ऑफ देखकर नए विकल्प भर सकते हैं, जिससे अगली सूची में चयन का मौका मिल सके।
📅 महत्वपूर्ण तिथियां
- First Selection List जारी: 05 मई 2026
- नामांकन अवधि: 05 मई – 12 मई 2026
- Slide-up / विकल्प परिवर्तन: 05 मई – 12 मई 2026
- Data Update की अंतिम तिथि: 13 मई 2026
⚠️ जरूरी बातें
- समय पर नामांकन कराना अनिवार्य
- Intimation Letter डाउनलोड करना जरूरी
- देरी होने पर सीट रद्द
- अगली सूची के लिए विकल्प भरने का मौका
