भागलपुर में जनगणना-2027, हीट वेव और HPV Vaccination को लेकर समीक्षा बैठक

भागलपुर में जनगणना-2027, हीट वेव से बचाव, पेयजल व्यवस्था और HPV Vaccination को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, PHED और शिक्षा विभाग को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश दिए।
Bhagalpur | BLive Desk
भागलपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027, हीट वेव से बचाव, पेयजल व्यवस्था एवं HPV Vaccination अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित प्रगणक ब्लॉकों में शीघ्र कार्य शुरू कराने और सभी लंबित मामलों को जल्द समाप्त करने का निर्देश दिया।
हीट वेव को देखते हुए PHED एवं स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए। नए चापाकलों की स्थापना, खराब चापाकलों की मरम्मत तथा अस्पतालों में विशेष Heat Wave Ward संचालित करने पर जोर दिया गया।
सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं एवं AC/Cooler युक्त वार्ड उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गंभीर मरीजों को ही उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने की बात कही गई।
बैठक में HPV Vaccination अभियान की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को समन्वय बनाकर टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।
