"सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम में 21 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश

भागलपुर में आयोजित "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत 21 जनशिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निपटारे के निर्देश दिए।
भागलपुर | BLive डेस्क
बिहार सरकार की "7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार" योजना के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)" कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 21 आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारे के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की।
कार्यक्रम के तहत प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। आमजन की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन की भावना को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।
स्रोत: जिला प्रशासन, भागलपुर# "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम में 21 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश