TRE-4 शिक्षक भर्ती: 15–20 जनवरी के बीच BPSC को भेजी जाएगी अधिसूचना
By Prashant Mishra
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि TRE-4 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू की जाएगी। शिक्षा मंत्री के अनुसार, TRE-4 से संबंधित अधिसूचना और आवश्यक सूचना 15 से 20 जनवरी के बीच बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी जाएगी। इसके बाद आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगे के चरण शुरू किए जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार की ओर से अनुकंपा के आधार पर लगभग 5 हजार नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं, जो सरकार की शिक्षक नियुक्ति को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। TRE-4 का लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह खबर राहत भरी मानी जा रही है।
