Bihar STET 2025 Result Date घोषित, 5 जनवरी को जारी होगा परिणाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा का परिणाम 5 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर यूज़र आईडी और पासवर्ड के माध्यम से देख सकेंगे।
बता दें कि बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 के बीच किया गया था। परीक्षा दो चरणों में संपन्न हुई, जिसमें • पेपर-1 माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए • पेपर-2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था।
📌 श्रेणीवार न्यूनतम उत्तीर्ण अंक • सामान्य वर्ग: 50% • पिछड़ा वर्ग: 45.5% • अति पिछड़ा वर्ग: 42.5% • अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला एवं दिव्यांग: 40%
परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
