JSSC Madhyamik Acharya Exam 2025: परीक्षा तिथि तय, 15 जनवरी से होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
● रांची | BLive झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 15 जनवरी 2026 से रांची जिले में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी।
● आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि और केंद्र से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों को SMS एवं ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।
● प्रवेश पत्र (Admit Card) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
● नोटिस के अनुसार परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सूचना केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
● यह परीक्षा झारखंड के माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।
● BLive उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट समय-समय पर उपलब्ध कराता रहेगा।
