भागलपुर में नए पुलिस नेतृत्व का स्वागत, डीएम ने नवनियुक्त एसपी और सिटी एसपी को दी शुभकामनाएं
भागलपुर। BLive डेस्क भागलपुर जिले में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री प्रमोद कुमार यादव और नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) श्री शैलेंद्र सिंह के पदभार ग्रहण करने पर सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया और जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था एवं जनहित में प्रभावी कार्य की शुभकामनाएं दीं।
वहीं समारोह के दौरान निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत एवं निवर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री शुभांक मिश्रा को उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद देते हुए उन्हें विदाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने आपसी समन्वय, अनुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
नए पुलिस नेतृत्व से जिलेवासियों को कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।
