अब पहचान होगी और आसान व सुरक्षित, सरकार ने लांच किया नया Aadhar App
UIDAI ने नया Aadhaar App लॉन्च किया है, जो डिजिटल पहचान, डेटा प्राइवेसी और ऑनलाइन अपडेट को पहले से अधिक आसान और सुरक्षित बनाता है।
नई दिल्ली | BLive News
आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूआईडीएआई (UIDAI) ने नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए अब आधार से जुड़े कई जरूरी काम मोबाइल से ही किए जा सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह ऐप पहचान सत्यापन को तेज़, आसान और सुरक्षित बनाएगा।
नए आधार ऐप के आने से अब लोगों को आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल में मौजूद डिजिटल आधार से ही पहचान बताई जा सकेगी। साथ ही यूज़र यह तय कर सकेगा कि सामने वाले को कितनी जानकारी दिखानी है।
ऐप की प्रमुख सुविधाएं
नए आधार ऐप में कई अहम सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें डिजिटल आधार, क्यूआर कोड से पहचान सत्यापन, मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा शामिल है। इसके अलावा बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक की सुविधा से आधार डेटा की सुरक्षा भी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
आम लोगों को क्या फायदा
इस ऐप से समय और कागजी प्रक्रिया दोनों की बचत होगी। खासकर बुजुर्गों, ग्रामीण इलाकों के लोगों और बार-बार पहचान सत्यापन कराने वालों के लिए यह ऐप काफी उपयोगी माना जा रहा है।
सरकार का मानना है कि नया आधार ऐप डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूती देगा।
BLive News आधार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी आप तक लगातार पहुंचाता रहेगा।
