आज जारी होगा UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट, उम्मीदवार रखें लॉगिन डिटेल्स तैयार
NTA आज UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी करेगी। अभ्यर्थी ugcnet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और DOB से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कट-ऑफ अलग-अलग श्रेणियों के लिए जारी होगी।
नई दिल्ली | BLive डेस्क National Testing Agency (NTA) आज UGC NET दिसंबर 2025 सत्र का परिणाम जारी करने जा रही है। एजेंसी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और आधिकारिक सूत्रों के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार, UGC NET 2025 (December Session) Result आज किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट 👉 ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा और आंसर-की का विवरण UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। इसकी प्रोविजनल आंसर-की 14 जनवरी 2026 को जारी की गई थी। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही परिणाम तैयार किया गया है। किन उद्देश्यों के लिए मान्य होगा परिणाम UGC NET का परिणाम निम्न के लिए पात्रता निर्धारित करेगा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति PhD में प्रवेश केवल PhD प्रवेश (PhD Only) NTA द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर, JRF और PhD के लिए अलग-अलग कट-ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे, जो विषय एवं श्रेणी के अनुसार होंगे। रिजल्ट ऐसे करें चेक ugcnet.nta.nic.in पर जाएं “UGC NET December 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें स्क्रीन पर रिजल्ट देखें स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
