UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम, स्कोरकार्ड और विषयवार/श्रेणीवार कट-ऑफ ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके आधार पर JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD प्रवेश की पात्रता तय की जाती है।
नई दिल्ली। BLive डेस्क राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 सत्र का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपना परिणाम ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। NTA की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परिणाम के साथ-साथ सब्जेक्ट व कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। UGC NET परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की पात्रता: जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) असिस्टेंट प्रोफेसर केवल PhD एडमिशन के लिए तय की जाती है। ऐसे देखें रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं “UGC NET December 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें 👉 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट और कट-ऑफ से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें। BLive News | शिक्षा अपडेट
