🚌 रिक्शाइड बस स्टैंड पर नवनिर्मित यात्री शेड का उद्घाटन, DDC ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रिक्शाइड बस स्टैंड, भागलपुर में नवनिर्मित यात्री शेड का उद्घाटन DDC द्वारा किया गया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
भागलपुर | BLive Reporter रिक्शाइड बस स्टैंड, भागलपुर में नवनिर्मित यात्री शेड का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (DDC) भागलपुर द्वारा विधिवत किया गया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान DDC ने पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बस स्टैंड को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। DDC ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। प्रशासन का लक्ष्य है कि आम जनता को बेहतर एवं सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि यात्री शेड को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे धूप और बारिश से बचाव के साथ बेहतर प्रतीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होगी। प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं का समन्वय (कन्वर्जेंस) कर आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण, जल निकासी एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पहल से न केवल बस स्टैंड की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय व्यवसाय और आवागमन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। भविष्य में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को इस स्थल पर लागू करने तथा यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की योजना है।
