BCA One Day Trophy 2026–27: बांका ने मुंगेर को हराया, पुनीत यादव की 186 रन की तूफानी पारी
BCA One Day Trophy 2026–27 में बांका ने मुंगेर को बड़ी जीत से हराया। पुनीत यादव ने 110 गेंदों पर 186 रन की विस्फोटक पारी खेली। 352 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंगेर की टीम 142 रन पर सिमट गई।
भागलपुर | BLive Desk बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में आयोजित सीनियर मेंस वन डे मुकाबले में बांका और मुंगेर की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले में बांका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांका की टीम ने 46.4 ओवर में 352 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पुनीत यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों पर 186 रन बनाए। उनकी पारी में 22 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं, विनीत चौधरी ने 53 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुंगेर की गेंदबाजी मुंगेर की ओर से गुलशन सरवजीत यादव, अमित दुर्गेश कुमार और प्रशांत कमल कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किए। हालांकि, बांका के बल्लेबाजों ने लगातार रन गति बनाए रखी और बड़ा स्कोर खड़ा किया। मुंगेर की पारी 352 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 32.5 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। बांका की ओर से गेंदबाजों ने अनुशासित और आक्रामक गेंदबाजी करते हुए मुंगेर को बड़े अंतर से हराया। यह जीत बांका टीम के लिए टूर्नामेंट में आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई है। BLive – आपके शहर की खबर, तथ्य के साथ।
