भागलपुर स्थित CIPET संस्थान में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ समाधान पर जोर दिया।
भागलपुर | BLive Desk
भागलपुर के केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) में “Plastic Waste Management: Policy Frameworks, Urban Challenges & Sustainable Solutions” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक कचरे के प्रभाव और उसके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि प्लास्टिक कचरा आज शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, जिसके समाधान के लिए नीति निर्माण के साथ-साथ जन जागरूकता बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने प्लास्टिक वेस्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, रीसाइक्लिंग तकनीकों और सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे स्तर पर किए गए प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों, शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन से जुड़े नए विचारों और तकनीकों पर चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि CIPET, भागलपुर में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और प्रशिक्षण का कार्य करता है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। 0
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।