NCERT Advisory: नई किताबें और सिलेबस लागू करने को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब से होगा बदलाव
NCERT ने नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 1 से 8 तक नई किताबें लागू कर दी हैं, जबकि कक्षा 9 से 11 के लिए नए सिलेबस और पुस्तकों का चरणबद्ध क्रियान्वयन आगामी सत्रों में किया जाएगा।
BLive Desk
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत पाठ्यक्रम और नई पुस्तकों को लेकर एक अहम एडवाइजरी जारी की है।
NCERT के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक की नई किताबें तैयार हो चुकी हैं और इन्हें प्रिंट एवं डिजिटल दोनों माध्यमों में उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं, कक्षा 9 की नई किताबें अभी विकसित की जा रही हैं और इन्हें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा।
एडवाइजरी में बताया गया है कि कक्षा 9 के लिए ड्राफ्ट सिलेबस NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिस पर शिक्षकों और संबंधित पक्षों से फीडबैक भी आमंत्रित किया गया है।
शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि नए सिलेबस को लागू करने से पहले छात्रों की आधारभूत तैयारी (Prerequisite Learning) को सुनिश्चित करें, ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
इसके अलावा, कक्षा 10 और 11 की नई किताबें शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू की जाएंगी। तब तक 2026-27 सत्र में पुरानी किताबों से ही पढ़ाई जारी रहेगी।
NCERT ने सभी संबंधित पक्षों से इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए सुचारू रूप से लागू करने की अपील की है।
