भागलपुर LPG अपडेट: DM का बड़ा बयान– "गैस की कमी नहीं, सप्लाई दोगुनी”

भागलपुर में LPG गैस की कमी की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। DM डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, सप्लाई दोगुनी कर दी गई है और 7 दिनों के भीतर सभी लंबित डिलीवरी पूरी कर दी जाएंगी।
भागलपुर: LPG गैस की उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारी लगातार गैस गोदामों का निरीक्षण कर रहे हैं और जहां-जहां ज्यादा बैकलॉग पेंडिंग है, वहां मांग के अनुसार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।
👉 DM ने स्पष्ट किया कि अब 7 दिनों से अधिक लंबित कोई भी गैस डिलीवरी नहीं रहेगी। कई जगहों पर 2 से 3 दिनों की पेंडिंग देखी जा रही है, जिसे जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि 19 मार्च को 12,733 उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई गई है।
👉 इसके साथ ही 20 मार्च को 29 गैस वितरकों की जांच भी की गई, ताकि वितरण प्रणाली को और मजबूत बनाया जा सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, जिले में LPG गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ता समय पर बुकिंग करें, उन्हें नियमित रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से गैस मिलती रहेगी।
Source: District Administration Bhagalpur (Official)
