आज ही करें Exam City Modify, 30 मार्च शाम 5 बजे आखिरी मौका
झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के अभ्यर्थी 30 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक JPSC के OTR पोर्टल पर अपना परीक्षा शहर संशोधित कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
Ranchi | BLive Desk
झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने परीक्षा केंद्र शहर चयन/संशोधन की सुविधा 30 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध कराई है।
📌 30 मार्च तक करें Exam City Modify अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR Portal के माध्यम से अपने परीक्षा शहर में बदलाव कर सकते हैं।
📍 उपलब्ध परीक्षा शहर
- रांची
- पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)
- धनबाद
- बोकारो
- देवघर
- हजारीबाग
📌 महत्वपूर्ण बात शहर चयन में संशोधन की सुविधा 24 मार्च से 30 मार्च शाम 5 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा।
📌 केवल City Change Allowed आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म में अन्य किसी जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
🎯 अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते अपने परीक्षा शहर की जांच और संशोधन कर लें।
