Bihar Board 10th Result 2026 आज 1:15 बजे होगा जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक (10वीं) परीक्षा परिणाम जारी करेगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
📍 Patna | BLive Desk
बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करेगी।
यह जानकारी बोर्ड अध्यक्ष श्री आनंद किशोर द्वारा दी गई है। रिजल्ट जारी करने के मौके पर शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
👉 इस दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
📊 कहां देखें रिजल्ट?
छात्र अपना परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:
👉 https://result.biharboardonline.org
👉 https://matricbiharboard.com
⚠️ जरूरी सलाह
- रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें
- वेबसाइट स्लो होने पर थोड़ा इंतजार करें
- केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट देखें
📌 Source
Source: Bihar School Examination Board (Official Update)
