झारखंड माध्यमिक आचार्य रिजल्ट जारी, 8 जून को डीवी

JSSC ने माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा-2025 से संबंधित दो महत्वपूर्ण नोटिस जारी किए हैं। पुनर्परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए Answer Key जारी कर दी गई है, जबकि कई विषयों के अभ्यर्थियों को Certificate Verification के लिए बुलाया गया है। Answer Key पर आपत्ति 1 जून तक दर्ज की जा सकती है और दस्तावेज सत्यापन 8 जून को रांची में होगा।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 से संबंधित दो महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की हैं। एक ओर आयोग ने पुनर्परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए प्रश्न पत्र-II की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है, वहीं दूसरी ओर दस्तावेज सत्यापन (Certificate Verification) के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी प्रकाशित की गई है।
Re-Exam अभ्यर्थियों के लिए Answer Key जारी
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 08 मई 2026 को आयोजित प्रश्न पत्र-II की पुनर्परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
अभ्यर्थी उत्तर कुंजी के संबंध में अपनी आपत्ति 01 जून 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा।
Certificate Verification के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी
JSSC ने माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा-2025 के अंतर्गत विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच (Document Verification) हेतु सूची भी जारी कर दी है।
दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम 08 जून 2026 को आयोग कार्यालय, रांची में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
पहली पाली
🕥 समय: 10:30 AM से 01:30 PM
दूसरी पाली
🕝 समय: 02:30 PM से 05:00 PM
आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले जांच स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।
साथ लाने होंगे ये महत्वपूर्ण दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को निम्न प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी—
- प्रवेश पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्थानीयता प्रमाण पत्र
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट आकार के फोटो
