सुल्तानगंज में स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन, 91 छात्र-छात्राओं का हुआ दीक्षांत

भारत स्काउट एवं गाइड के पांच दिवसीय शिविर का समापन एवं दीक्षांत समारोह कृष्णानंद सूरजमल मॉडल इंटर स्कूल, सुल्तानगंज में संपन्न हुआ। समारोह में 91 छात्र-छात्राओं को स्कार्फ, वॉगल एवं सदस्यता बैज प्रदान कर दीक्षित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तंतु कुमारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सुल्तानगंज | BLive डेस्क
भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में 8 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन एवं दीक्षांत समारोह सोमवार को कृष्णानंद सूरजमल मॉडल इंटर स्कूल, सुल्तानगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार ने की।
समारोह की मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तंतु कुमारी थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम कुमार चौधरी, भारत स्काउट एवं गाइड भागलपुर के सहायक सचिव अमरनाथ सिंह तथा जिला संगठन आयुक्त विपिन कुमार सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान 91 छात्र-छात्राओं को स्कार्फ, वॉगल एवं सदस्यता बैज प्रदान कर भारत स्काउट एवं गाइड में दीक्षित किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं स्काउट-गाइड गतिविधियों की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तंतु कुमारी ने विद्यार्थियों से समाज एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया तथा भारत स्काउट एवं गाइड को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के स्काउट-गाइड प्रभारी उमेश कुमार रंजन, शिक्षिका सीमा कुमारी सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन शिविर प्रधान जिला प्रशिक्षक आकाश राज ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Tags: #Sultanganj #Bhagalpur #ScoutGuide #Education #SchoolNews #BLive
