बिहार में APAAR ID निर्माण को लेकर बड़ा निर्देश, हर शनिवार मनाया जाएगा “Mega APAAR DIWAS”

बिहार सरकार ने APAAR ID बनाने के लिए हर शनिवार “Mega APAAR DIWAS” मनाने का निर्देश दिया है। लक्ष्य है कि 31 मई 2026 तक अधिकतम छात्रों का APAAR ID तैयार हो जाए।
पटना | BLive Desk
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) ने छात्रों के APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) निर्माण को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार (IAS) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अब सभी जिलों में हर शनिवार “Mega APAAR DIWAS” मनाया जाएगा।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों का APAAR ID बनाना अनिवार्य है। इसके लिए स्कूलों को विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।
📌 क्या है मुख्य निर्देश
- सभी स्कूलों में Student Progression और School Finalization समय पर पूरा किया जाए
- इसके बाद ही छात्रों का APAAR ID निर्माण सुनिश्चित किया जाए
- हर शनिवार Mega APAAR DIWAS के रूप में अभियान चलाया जाए
- कक्षा 9 से 12 के छात्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
- निजी विद्यालयों में भी APAAR ID निर्माण की गति बढ़ाने पर जोर
📢 सोशल मीडिया अभियान भी होगा
APAAR ID को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया, बैनर और पोस्टर के माध्यम से प्रचार करने का निर्देश दिया गया है। यह पहल NEP 2020 के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
📅 समय सीमा तय
निर्देश के अनुसार, अधिकतम छात्रों का APAAR ID निर्माण 31 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
💰 फंड और व्यवस्था
इस कार्य के लिए UDISE डेटा एंट्री और अन्य गतिविधियों हेतु आवश्यक राशि केंद्र सरकार के PAB अनुमोदन के तहत उपलब्ध कराई जाएगी।
