BPSC शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश: 15 दिन में Service Book अपडेट करना अनिवार्य
पटना जिला शिक्षा कार्यालय ने BPSC TRE-1 और TRE-2 के तहत नियुक्त शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर अपनी Service Book अपडेट कर जमा करने का निर्देश दिया है, जिसमें HRMS के साथ मैन्युअल रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य किया गया है।
Patna | BLive Desk
पटना जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा BPSC TRE-01 और TRE-02 के तहत नियुक्त शिक्षकों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सभी नव-नियुक्त शिक्षकों को अपनी सेवा पुस्तिका (Service Book) को अद्यतन (Update) कर संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को HRMS के साथ-साथ मैन्युअल रूप से भी सेवा पुस्तिका संधारित करनी होगी।
सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर सेवा पुस्तिका को अद्यतन कर हस्ताक्षरित प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
सेवा पुस्तिका में निम्नलिखित जानकारियों को अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा—
- अवैतनिक अवकाश और अनुपस्थिति का विवरण
- मातृत्व एवं शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave)
- चिकित्सा अवकाश का पूर्ण विवरण
- अनुशासनात्मक कार्रवाई (यदि कोई हो) की जानकारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रविष्टियां सही और पूर्ण होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक समस्या न हो।
