BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा 2026: एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख से डाउनलोड शुरू
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा 2026 की तिथियां जारी कर दी हैं। अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल, 27 अप्रैल, 28 अप्रैल, 29 अप्रैल और 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
अभ्यर्थी अपना e-Admit Card 17 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने Username और Password से लॉगिन करना होगा और डैशबोर्ड पर उपलब्ध “Download Admit Card” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी 22 अप्रैल 2026 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केंद्र पर अवश्य ले जाएं और परीक्षा के दौरान आवश्यक निर्देशों का पालन करें।
बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा, डाक के माध्यम से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
