CTET फरवरी 2026 का परिणाम जारी, कुल 25.68% अभ्यर्थी हुए सफल
सीबीएसई ने CTET फरवरी 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 25.68% अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि पेपर-1 में 33.69% और पेपर-2 में 18.56% उम्मीदवार पास हुए हैं।
Bhagalpur | BLive Desk
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार पेपर-1 में कुल 12,11,611 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,65,410 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 3,58,937 अभ्यर्थी सफल हुए, जो कुल 33.69 प्रतिशत है।
वहीं पेपर-2 में 21,56,459 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 18,67,428 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 3,46,738 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जो 18.56 प्रतिशत है।
दोनों पेपर को मिलाकर कुल 26,49,129 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 23,24,625 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 5,97,061 अभ्यर्थी सफल हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 25.68 रहा।
बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थियों की मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र जल्द ही डिजिलॉकर में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।
