CTET September 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 मई से शुरू होंगे आवेदन

CBSE ने CTET September 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 10 जून 2026 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को देशभर के 132 शहरों में होगा। अभ्यर्थियों को 15 से 18 जून तक फॉर्म सुधार का मौका मिलेगा, जबकि रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंत तक जारी होने की संभावना है।
नई दिल्ली | BLive Desk
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET September 2026 परीक्षा को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। CTET Paper-I और Paper-II के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
CTET परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 (रविवार) को देशभर के 132 शहरों में किया जाएगा। आवेदन पत्र भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।
CBSE द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार (Correction Window) की सुविधा 15 जून से 18 जून 2026 तक दी जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा, जबकि परीक्षा परिणाम अक्टूबर 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर चुनने का विकल्प अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र का आवंटन CBSE द्वारा प्रशासनिक आधार पर किया जाएगा।
अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in तथा CBSE वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विस्तृत सूचना बुलेटिन पढ़ सकते हैं।
